आजकल हमारे पास इतनी सारी डिग्रियां होने के बावजूद भी नौकरी क्यों नहीं लग पाती है हमारी?
एक बहुत मजेदार चुटकुला पढ़ा था जो शायद इस सबाल का एक जबाव हो सकता है।
एक लड़का नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया।
मालिक — आप क्या जानते हैं?
आवेदक — बाबर कब भारत आया था। में यह जानता हूं।
मालिक — काम से सम्बन्धित आप क्या जानते हैं?
आवेदक — मुझे भारतीय संविधान के सारे अनुच्छेदों की जानकारी है।
मालिक— यह सब हमारी नौकरी से सम्बंधित नहीं है। बैसे और और भी कुछ जानते हैं।
आवेदक — मैं यह भी जानता हूं कि दिन रात कब बराबर होते हैं।
मालिक — आप कुछ भी काम से सम्बंधित जानकारी नहीं रखते हैं। आप जा सकतें हैं।
आवेदक — जब यह सब बातें किसी काम की नहीं है तो फिर सिखाई क्यों गई थी।
आजकल यही हमारी शिक्षा पद्धति है। काम का कुछ भी सिखाया नहीं जाता है।
Comments
Post a Comment
आपको ये पोस्ट कैसे लगी कमेंट बॉक्स मे जरूर बताए , यदि आपका कोई सवाल हैं तो कमेंट करे ओर उत्तर पाये