भारतीय संविधान (RRB NTPC ) Genral Science
परिचय भारतीय संविधान हर नागरिक को कुछ मूल अधिकार देता है जो उसे सरकार के मनमाने और अन्यायपूर्ण कार्यों के खिलाफ संरक्षण देते हैं और उसके लिए गरिमापूर्ण जीवन की परिस्थितियां बनाते हैं । अपने मूल अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए , आप सीधे उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायलय में जा सकते हैं , जबकि दूसरे मामलों में आप पहले निचली अदालतों में मामला दायर करते हैं और वहां के फैसलों के खिलाफ अपील करते हुए ही बड़ी अदालतों तक पहुंचते हैं । भारतीय संविधान में मूल अधिकारों की संरक्षा का कार्य उच्चतम न्यायालय को सौंपा गया है । मूल अधिकार अत्यंतिक अधिकार नहीं है। इन अधिकारों पर, आवश्यकता पड़ने पर सार्वजनिक हित में, निर्बंधन लगाए जा सकते हैं। किसी भी सामाजिक व्यवस्था में व्यक्ति और समाज , दोनों में सामंजस्य स्थापित करने के लिए यह आवश्यक है कि नागरिक अधिकारों पर निर्बंध लगाए जाएं। मूल अधिकारों के प्रकार समता का अधिकार (14, 15, 16, 17, 18) स्वतंत्रता का अधिकार (19) अपराधों के लिए दोषसिद्धि के संबंध में संरक्षण (20) प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण (21) बंदीकरण एवं निरोध के विरुद्ध सं...