मिस्त्री जो 70 रुपए स्क्वेर फ़ीट प्र घर बंनाने के लिए तैयार हो गया अब घर बनने की बाद 90 रुपए कह रहा है ? क्या करुँ
अब आपका घर बन गया है ना तो अब आप उसे बोलो की हमारी 60.00 स्क्वायर फीट पर बात हुई थी और मे उसी रेट से हिसाब करूँगा . जब इस मामले में बहस होगी तो आप 60 रूपये पर अड़े रहो और इसी बहस में उस के मुह से सच्चाई निकल जायेगी की हमारी तो 70 रूपये में बात हुई थी आप 60 पर कैसे हिसाब कर रहे हो . तभी आप उसको 70 रूपये पर हिसाब करके नक्की करो.
हमारा एक कस्टमर था जिससे से हमने 1,22,६७०.00 रूपये लेने थे . ना तो वो हमारे मेल का रिप्लाई देता ना फ़ोन पे बात करने आता था हमने बहुत कोशिश करी उससे संपर्क करने की कहीं बात नहीं बनी और ना ही पैसे आये . तब हमने उसको दुबारा से मेल लिखने शुरू करे की हमने आपसे 5 लाख रूपये लेने थे जिसमे से 2 लाख आपने दे दिए और बाकी के 3 लाख रूपये हमारे हमारे खाते में डाले . जब 3–4 मेल इसी अमाउंट के लिखे तो उस को लगा की कहीं ये मेल प्रूफ ना बन जाए की मैंने इन्हें 3 लाख रूपये देने है. और 4 मेल के बाद उसका तुरंत जवाब आया की आपकी कैलकुलेशन गलत है मैंने आपको सिर्फ 1,22,६७०.00 रूपये देने है और उसका भुगतान कल हो जाएगा और अगले ही दिन हमारे पैसे हमें मिल गए .
तो कई बार सच्चाई को सामने लाने के लिए झूट का भी सहारा लिया जाता है
धन्यवाद
Comments
Post a Comment
आपको ये पोस्ट कैसे लगी कमेंट बॉक्स मे जरूर बताए , यदि आपका कोई सवाल हैं तो कमेंट करे ओर उत्तर पाये