जीटीए 5 कैसे डाउनलोड करें?
GTA 5: फ्री में कैसे डाउनलोड कर सकते हैं ये गेम
GTA 5 गेम एपिक गेम्स के स्टोर पर विंडोज यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है।
यदि आप ग्रैंड थेफ्ट ऑटो के दीवाने हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस गेम को आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। Epic Games ने गेम पब्लिशर Rockstar Games के साथ टीम अप किया है, जिसमें यूजर्स को फ्लैगशिप AAA game, GTA 5 फ्री में मिल रहा है। बता दें कि GTA 5 गेम एपिक गेम्स के स्टोर पर विंडोज यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है। यानी 21 मई तक आप इस गेम को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। एपिक गेम्स जीटीए 5 का प्रीमियम एडिशन ऑफर के रूप में प्रदान कर रही है।
यानी आपको पूरा गेम फ्री मिलेगा, इसमें आपको सिर्फ ट्रायल नहीं दिया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें को कंपनी हफ्ते एक गेम फ्री प्रदान करेगी। हालांकि आपको इस गेम को डाउनलोड करने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि फ्री गेम डाउनलोड करने के चक्कर में एपिक स्टोर पर हाई ट्रैफिक है, जिससे कुछ दिक्कतें सामने आ रही हैं। आइए जानते हैं कि आप इस गेम को फ्री में कैसे विंडोज के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।
HOW TO DOWNLOAD GTA 5 FOR FREE
स्टेप 1-
सबसे पहले आपको Epic Games Store की वेबसाइट पर जाकर अपना फ्री Epic Games account बनाना होगा। यदि आपके पास पहले से अकाउंट है, तो आप इस स्टेप को स्किप कर सकते हैं। अकाउंट बनाने के लिए आपको सबसे पहले अपनी सभी डिटेल्स भरकर रजिस्टर करना होगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप पहला लॉगइन कर सकेंगे। इस प्रक्रिया के तौर पर आप Two-Factor authentication इनेबल करना होगा। यह विकल्प आपको पासवर्ड और सिक्योरिटी सेक्शन में मिलेगा।
स्टेप 2-
दूसरे स्टेप में आपको Get Epic Games बटन पर क्लिक करना होगा, जो दाएं कोने में मौजूद है। इसके बाद फाइल इंस्टॉल होना शुरू हो जाएगी। डाउनलोड पूरा होने दे और गेम स्टोर अपने विंडोज डिवाइस पर डाउनलोड होने दें। इंस्टॉल होने के बाद अपने लॉगइन पासवर्ड की मदद से एपिक गेम्स में लॉगइन करें।
स्टेप 3-
इसके बाद आपको स्टोर के बटन पर क्लिक करना होगा, जो बाईं ओर नेविगेशन साइड बार पर उपलब्ध होगा। यहां सभी गेम्स को नजर आने में थोड़ा वक्त लगेगा। इसके बाद आपको Grand Theft Auto V Premium Edition का पोस्टर नजर आएगा। यहां आपको GET GTAV FREE पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद जीटीए 5 के वार्निंग पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां आप देखेंगे कि यह गेम 25.99 डॉलर के बयाज फ्री उपलब्ध है।
स्टेप 4-
यहां आपको Get पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप सीधे CHECKOUT पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां आपको ऑर्डर प्लेस की बटन पर क्लिक करना होगा। खरीदारी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपकी स्क्रीन पर THANK YOU! नजर आएगा। गेम फ्री में खरीदने के बाद आपको लाइब्रेरी सेक्शन में जाना होगा। जहां से आप इसे इंस्टॉल कर सकते हैं। ध्यान रहें कि यह एक बड़ी साइज का गेम है, इसलिए आपके डिवाइस में स्पेश होना जरूरी है।
Comments
Post a Comment
आपको ये पोस्ट कैसे लगी कमेंट बॉक्स मे जरूर बताए , यदि आपका कोई सवाल हैं तो कमेंट करे ओर उत्तर पाये