Daily Current Affair QUESTION and ANSWER 2019

डेली का डोज़ 27 Nov
By #Kaushal Jha


current affair 

1. हाल ही में किसने नौसेना सहायक प्रमुख (विशेष पनडुब्बी परियोजना) का कार्यभार संभाल लिया?
a. रियर एडमिरल एस.सी. वर्मा
b. मार्शल डी के सिन्हा
c. एडमिरल वाई के पंत
d. रियर एडमिरल जे एस चौहान
2. प्रधानमंत्री अपनी आगामी तीन दिन की विदेश यात्रा के दौरान किस मुस्लिम बहुल देश में मंदिर की नींव रखने वाले हैं?
a. जॉर्डन
b. फिलिस्तीन
c. कतर
d. यूएई

3. महापत्तन प्राधिकरण विधेयक 2016 में संशोधन के पश्चात् पत्तन प्राधिकरण बोर्ड में स्वंतंत्र सदस्यों की संख्या न्यूनतम दो से अधिकतम कितनी की गयी है?
a. चार
b. छह
c. आठ
d. दस
4. सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी और निगरानी के लिए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसकी अध्यक्षता में 13 सदस्यीय परामर्शी समिति गठित की?
a. संजय सिंह तोमर
b. अमिताभ कांत दूबे
c. विनय शील ओबेरॉय
d. पनवेश सिंह अधिकारी
5. किस राज्य सरकार ने हाल ही में सरकारी स्कूलों में हैप्पीनेस पाठयक्रम आरंभ किये जाने की घोषणा की?
a. महाराष्ट्र
b. दिल्ली
c. पंजाब
d. हरियाणा
6. फोर्ब्स द्वारा जारी क्रिप्टोकरंसी रखने वाले अमीरों की सूची में पहला स्थान किसको मिला है?
a. जोसफ लुबिन
b. चैंगपैंग
c. क्रिस लार्सन
d. माइकल नोवोग्रैट्ज
7. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने युवा मामलों में सहयोग हेतु भारत और किस देश के बीच हुए समझौता-ज्ञापन का संज्ञान लिया है?
a. इराक
b. ईरान
c. चीन
d. ट्यूनिशिया
8. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कौशल विकास में सहयोग पर किस देश तथा उत्तरी आयरलैंड के साथ समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी?
a. ब्रिटेन
b. फ्रांस
c. चीन
d. नेपाल
9. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सहयोग कार्यक्रम हेतु भारत और किस देश के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षर को स्वीकृति दी है?
a. चीन
b. ब्रिटेन
c. ऑस्ट्रे्लिया
d. नेपाल
10. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कानून प्रवर्तन प्रशिक्षण हेतु भारत और किस देश के बीच द्विपक्षीय सहयोग-ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी है?
a. अमेरिका
b. चीन
c. ब्रिटेन
d. फ्रांस

11. मिनामाता समझौता निम्न में से किस धातु से संबधित है?
a. सोना
b. पारा
c. चांदी
d. जस्ता
12. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने हाल ही में सर्च इंजन गूगल पर भारतीय बाजार में अनुचित व्यापार व्यवहार के लिए कितने करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है?
a. 126 करोड़ रुपये
b. 16 करोड़ रुपये
c. 140 करोड़ रुपये
d. 136 करोड़ रुपये

उत्तर:
1. a. रियर एडमिरल एस.सी. वर्मा
विवरण: रियर एडमिरल एस.सी. वर्मा, वीएसएम ने नई दिल्ली में एकीकृत मुख्यालय रक्षा मंत्रालय (नौसेना) में नौसेना सहायक प्रमुख (विशेष पनडुब्बी परियोजना) का कार्यभार संभाल लिया.
2. d. यूएई
विवरण: प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दौरान यूएई में मंदिर की नींव रखेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा में मोदी यूएई, ओमान और फिलीस्तीन का दौरा करेंगे.
3 . a. चार
विवरण: महापत्तन प्राधिकरण विधेयक 2016 के अनुसार पत्तन प्राधिकरण बोर्ड में स्वतंत्र सदस्यों की संख्या न्यूनतम दो से अधिकतम चार होगी.
4. c. विनय शील ओबेरॉय
विवरण: सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी और निगरानी के लिए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने विनय शील ओबेरॉय की अध्यक्षता में 13 सदस्यीय परामर्शी समिति गठित की.
5. b. दिल्ली
विवरण: दिल्ली सरकार नर्सरी से आठवीं क्लास तक के छात्रों के लिए हैप्पीनेस पाठयक्रम का नया विषय शुरू करने की घोषणा की है.
6. c. क्रिस लार्सन
विवरण: फोर्ब्स ने क्रिप्टोकरंसी रखने वाले अमीरों की सूची जारी की है. इस सूची में रिपल के सह-संस्थापक क्रिस लार्सन सबसे आगे हैं.
7. d. ट्यूनिशिया
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने युवा मामलों में सहयोग के लिए भारत और ट्यूनिशिया के बीच हुए समझौता-ज्ञापन का संज्ञान लिया. समझौता-ज्ञापन का उद्देश्य भारतीय युवाओं में अंतर्राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य की रचना करना है.
8 a. ब्रिटेन
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कौशल विकास, व्यवसायिक शिक्षा तथा प्रशिक्षण में सहयोग पर ब्रिटेन तथा उत्तरी आयरलैंड के साथ समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी है.
9. c. ऑस्ट्रेलिया
विवरण: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आर्थिक कार्य विभाग (भारतीय आर्थिक सेवा संवर्ग) तथा ऑस्ट्रेलिया सरकार के कोषागार के बीच 3 महीनों के सहयोग कार्यक्रम के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर की स्वीकृति दे दी है.
10. a. अमेरिका
विवरण: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कानून प्रवर्तन प्रशिक्षण के लिए भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सहयोग-ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी प्रदान की है.
11. b. पारा
विवरण: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारे पर मिनामाता समझौते की पुष्टि को मंजूरी दी. पारे पर मिनामाता समझौते की पुष्टि की मंजूरी के तहत पारा आधारित उत्पादों और पारा यौगिकों संबंधी प्रक्रियाओं के संबंध में 2025 तक की अवधि निर्धारित की गयी है.
12. d. 136 करोड़ रुपये
विवरण: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने 07 फरवरी 2018 को सर्च इंजन गूगल पर भारतीय बाजार में अनुचित व्यापार व्यवहार के लिए 136 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.
अधिक आगामी ज्ञान और TECHNOLOGY TRICKS टैप ऑन के लिए इस wesite की फ्री मे सदस्यता लें or hamre whatsapp group me jurne ke liye click here बेल आइकन सीधे अधिसूचनाओं के लिए और मेरे ट्यूब ट्यूब लुक हेल्पर channel को भी subsribe kar ले आपकी अति कृपा होगी

Comments

Popular posts from this blog

सबसे अच्छा फैन कौन सी कंपनी का है?

मृत्युभोज में पंडितों का योगदान!

Interesting fact about G.K in HINDI